रन राजस्थान धावक तनिष्ठ गौड़ का पाली में हुआ भव्य स्वागत
पाली। रन राजस्थान, हिट राजस्थान, फिट राजस्थान का संदेश देते हुए महज 40 दिन में 4000 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर विश्व रिकॉर्ड बनाने का जूनुन लिए जोधपुर के 17 वर्षीय तनिष्क गौड़ के पाली पहुंचने पर विभिन्न संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया तथा मंगलवार को सवेरे जोधपुर के लिए रवाना किया गया। जोधपुर के तनिष्क गौड़ 33 जिलों की यात्रा 40 दिन में दौड़कर विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले हैं। वे अपने लक्ष्य से महज एक कदम दूर हैं। राजस्थान के सभी 33 जिलों का सफर 39 दिनों में तय करते हुए 3930 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर वे सोमवार आठ नवंबर को देर शाम पाली पहुंचे। तनिष्क गौड़ के पाली पहुंचने की सूचना मिलने पर खेलप्रेमियों सहित विभिन्न संगठनों ने इनके स्वागत में कोई कोर कसर नहीं रखी। यहां तक की पाली के विधायक ज्ञानचंद एवं पाली की प्रथम नागरिक रेखा राकेश भाटी ने भी नगर परिषद में भव्य स्वागत कर गौड़ के विश्व रिकार्ड के अभियान के साक्षी बने तथा तनिष्क को आर्शीवाद देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।
तनिष्क गौड़ के पाली पहुंचने पर आदिगौड़ ब्राह्मण समाज सेवा समिति, समस्त 6 न्याति ब्राह्मण समाज व खेल जगत की ओर से तनिष्क गौड़ का नगर परिषद पाली में सम्मान किया गया, जिसमे पाली विधायक ज्ञानचंद पारख, नगर परिषद सभापति रेखा राकेश भाटी, उपसभापति ललित प्रितमानी, पार्षद राकेश भाटी, आयुक्त ब्रजेश रॉय, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, समाजसेवी राधेश्याम चौहान, किशोर सोमनानी, शिवप्रकाश प्रजापत, कैलाश गौड़, पवन पांडे, टैगोर शर्मा, मुकेश नाबरिया, जितेन्द्र राजपुरोहित, वार्ड मेंबर आदि ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर समाज के वरिष्ठ नागरिक सीताराम जोशी, ब्राह्मण महासभा पाली के जिलाध्यक्ष सीताराम गौड़, आजाद फाउंडेशन के सदस्य गणपत लाल, श्रवणकुमार गौड़, ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष सीताराम गौड़., आदिगौड़ ब्राह्मण समाज सेवा समिति के जिलाध्यक्ष विजयकुमार शर्मा, सचिव सोहनलाल गौड़, श्याम गौड़, कैलाश गौड़, राधेश्याम श्रीमाली, सिखवाल ब्राह्मण समाज, ओझा ब्राह्मण समाज, पारीख ब्राह्मण समाज, गुर्जर गौड़, तिवारी समाज, श्रीमाली समाज, दर्जी समाज, राजपुरोहित, सेन समाज के बंधुओ तथा ओलंपिक संघ के संयोजक व पूर्व स्टेट खिलाड़ियों आदि द्वारा स्वागत किया गया। इधर, आदिगौड़ ब्राह्मण समाज सेवा समिति के जिलाध्यक्ष विजयकुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामदयाल गौड़, उपाध्यक्ष डॉ.एनके व्यास, राजेन्द्र, सोहनलाल गौड़, सत्यनारायण गौड़ व समस्त कार्यकारिणी द्वारा तनिष्क को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। इसी तरह पाली में नया बस स्टैंड के सामने श्री मून पैलेस होटल पाली में श्री आदिगौड़ ब्राह्मण समाज 24 खेड़ा की ओर से कोषाध्यक्ष भगवान लाल व्यास टेवाली के नेतृत्व में माला व साफा पहना कर स्वागत किया गया। इस मौके पर समाज के सोहनलाल व्यास, रामदयाल गौड़, नंदलाल शर्मा, शांतिलाल शर्मा, रमेश व्यास, प्रदीप व्यास, रोहित व्यास, अमित व्यास, विनायक शर्मा, मंथन शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे। इसी तरह पाली पहुंचने पर परशुराम सर्किल पर भी पाली वासियों ने तनिष्क गौड़ व उनके साथ दीपक गौड़ व शुभम गौड़ का भव्य स्वागत किया गया। इसी तरह रास्ते में भी बड़ी संख्या में लोगों ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।