शिक्षक संघ ने किया खेल मंत्री का स्वागत

सिरोही। राजस्थान सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्री अशोक चांदना का राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रतिनिधि मंडल ने गुलदस्ता भेंट कर एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। राजस्थान सरकार के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में 2 प्रतिशत आरक्षण के फैसले पर संगठन ने आभार व्यक्त किया। संगठन ने खिलाड़ियों के खुराक भत्ते को बढाने की मांग की। सिरोही के विधायक संयम लोढा ने संगठन के पदाधिकारियों का मंत्री को परिचय दिया। इस अवसर पर सभाध्यक्ष जसवंत सिंह परमार, जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह सोलंकी, जिलामंत्री इनामुल हक कुरैशी, सिरोही उपशाखा अध्यक्ष देवेश खत्री, भगवत सिंह मोरली, मगाराम नोगिया, नवनीत माथुर, दलपत सिंह परमार, रामावतार, देवाराम मीणा, भीखाराम कोली उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button