522 आवेदन में 273 का किया निस्तारण
पाली। राज्य सरकार के निर्देशो की पालना में नगर पालिका रानी में प्रशासन शहरों के संग अभियान में आम नागरिकों को अपने मकान/भूमि का पट्टा जारी करने की काफी रियायते व छूट दी गई है एवं काफी सरलीकरण किया गया है 69‘क’ के अन्तर्गत स्टेट टाइम, जागीरदार के पट्टे, रजिस्ट्री, 1990 से पूर्व के वैधिक दस्तावेज पेश कर अभियान में पट्टा दिया जारहा है। राज्य सरकार ने नामांतरण, कृषि से गैर कृषि, 69 क की शुल्क राशि मे काफी कम की है ताकि आम नागरिक अभियान अपने आशियाना का पट्टा ले सके।
अधिशाषी अधिकारी दीनमोहम्मद ने बताया कि पालिका द्वारा 2 अक्टूबर से प्रशासन शहरों के संग अभियान केम्प आयोजित किये जारहे है जिसमे कृषि से गैर कृषि, स्टेटग्रान्ट, 69 ए, खाचा भूमि, शास्वत लीज डीड,नामान्तरण, भवन निर्माण स्वीकृति, जल विधुत एन ओ सी, अन्य प्रमाण आदि के अब तक 522 आवेदन प्राप्त हुए है जिसमे 273 का निस्तारण किया गया है व 75 पट्टे जारी किए गए। अभियान में नामातंरण, भवननिर्माण, के 9 का निस्तारण किया गया। अन्य प्रमाण पत्र जन्म प्रमाण पत्र, लाइट एन ओ सी विवाह पंजीयन आदि 107 प्रमाण पत्र व स्ट्रीट वेन्डर 5 प्रमाण पत्र जारी किये गए। पालिका द्वारा इंदिरा गांधी क्रेडिट योजना अंतर्गत 113 आवेदन ऑनलाइन स्वीकृत के लिये भेंजे गए।
अधिशाषी अधिकारी ने आमजन से अपील की गई कि राज्य सरकार द्वारा दी गई विभिन्न शुल्क में भारी कमी की है ।रियायत का लाभ लेने के लिये अपने मकान, भूमि के 69ए व स्टेटग्रान्ट कृषि भुमि के अंतर्गत दस्तावेजो के साथ आवेदन करें ताकि राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश निर्देशो अनुसार पट्टे ले। अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इंदिरा गांधी क्रेडिट योजना अंतर्गत बिना ब्याज, बिना ग्रान्टर के 50 हजार का लोन दिया जा रहा है अधिक से अधिक नजदीकी ई मित्र पर ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ ले।