औषधीय पौधों का किया वितरण

जोधपुर। राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड आयुष मंत्रालय भारत सरकार व क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र पश्चिमी केंद्र, सावित्री बाई फुले पुणे विश्वविद्यालय पुणे के सौजन्य से अथातो जोधपुर द्व्रारा पुरबिया प्रजापत न्याति नोहरा रातानाडा में औषधीय पौधों का निशुल्क वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन पूर्व जिला अधिकारी आयुर्वेद डॉ. इन्दीवर भारद्वाज एवं कानसिंह द्वारा किया गया।
अथातो जोधपुर के डॉ. ऋतुराज प्रजापति ने बताया कि पुरबिया प्रजापत समाज के वरिष्ठ एवं प्रबुद्धजन की सक्रिय भागीदारी के साथ इस कार्यक्रम में 400 लाभार्थियों को औषधीय गुण वाले पौधों का वितरण किया गया हैं जिनमे मुख्य रूप से आंवला, सहिंजन, सर्पगंधा, जीवन्ति, नीम, तुलसी, आदि हैं। राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड के क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र पश्चिमी केंद्र, सावित्री बाई फुले पुणे विश्वविद्यालय पुणे, प्रमुख संशोधक तथा क्षेत्रीय संचालक, डॉ. दिगंबर मोकाट, द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गयी तथा इस हेतु पुणे से जोधपुर पधारे ऋषिकेश फुन्दे का मारवाड़ी परंपरा द्वारा स्वागत किया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button