रांकावत ब्राह्मण महासभा की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

जोधपुर। अखिल भारतीय रांकावत ब्राह्मण महासभा की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह पाल बालाजी मंदिर के पीछे रांकावत शिक्षण संस्थान एवं छात्रावास में आयोजित हुआ।
राष्ट्रीय महामंत्री गोविन्द मामडोली ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। छात्रावास भवन में मुख्य सरंक्षक एवं हरिद्वार भवन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र स्वामी, संरक्षक राजेन्द्र गोयल, राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश के. व्यास, राष्ट्रीय संयोजक रतनदास माधावत, राष्ट्रीय महामंत्री गोविंद मामडोली, वरिष्ट उपाध्यक्ष प्रकाश कोटेचा, देवदास शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता हरीश के. व्यास, कोषाध्यक्ष अजय टांक, उप कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश कोटेचा, सह कोषाध्यक्ष लीलाधर गोयल, मंत्री गौतम मालवीया, उपाध्यक्ष मुख्यालय जोधपुर ओमप्रकाश गुरगुरिया, खेल मंत्री गोपीदास मादावत, संगठन मंत्री चंद्रप्रकाश मिणधणिया एवं प्रचार मंत्री भरत पेशवा व नरपत पेशवा की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सम्वन्यक हरीश के व्यास एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रामेश्वर रांकावत ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी को मुख्य संरक्षक सुरेंद्र स्वामी व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश के. व्यास द्वारा पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। साथ ही सलाहकार मंडल के सदस्यों का परिचय कराया गया। बैठक में समाज की विभिन्न योजनाओं की क्रियान्विति पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। समारोह के दौरान रांकावत एजेन्सी कुचामन सिटी के कैलाश रांकावत ने जोधपुर छात्रावास में निवासरत छात्रों की सुविधा के लिए बडा इन्वर्टर की सुविधा उपलब्ध कराई। इसके साथ ही समाजसेवी प्रकाश कोटेचा एवं चौराई पटटी अध्यक्ष गुणेश दास ने छात्रों के हितार्थ आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button