178 युवाओं ने किया रक्तदान
जोधपुर। दो अलग-अलग शिविरों में युवाओं ने 178 यूनिट रक्तदान किया।
रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर संस्कार और प्रवाह फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शास्त्री सर्किल स्थित स्टील भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 83 युवाओं ने रक्तदान किया। अध्यक्ष डा. नीता जैन ने बताया कि इस अवसर पर क्लब सचिव टोनिका सांखला ने शहर विधायक मनीषा पंवार का स्वागत किया। इसी प्रकार महापौर उत्तर कुंती परिहार, महापौर दक्षिण वनिता सेठ, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा का स्वागत क्लब की अलका, नूतन, अनिता, प्रिया, रीटा, अलापी व अंकिता ने किया। इस मौके सभी रक्तदाताओं को तुलसी के पौधे देकर सम्मानित किया।
वहीं रोटरी मिड टाउन तथा बसंत हैण्डीक्राफ्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में 95 यूनिट रक्तदान किया गया। क्लब के अध्यक्ष संजय कोठारी, सचिव अभिनव मेहता व कोषाध्यक्ष मंयक गुप्ता ने बताया कि क्लब के वरिष्ठ सदस्य गौरव के सहयोग से सम्पन्न शिविर में चार्टर प्रेसिडेंट दीपक सिंह गहलोत, पीडीजी प्रियेश भंडारी, पीडीजी अनिल बेनीवाल, ब्लड डोनेशन कमेटी के चैयरमेन मनोज सिंघवी, राहुल सिंघवी, वसंत सिंघवी, धनराज चौहान, सोनू भागर्व, अमित मेहता, विकास बालिया, राजेश नरूला, पंकज सेठी व रोहित सिंघवी सहित अनेक क्लब पदाधिकारी व गणमान्य मौजूद थे।