जॉयंट्स ग्रुप ऑफ़ जोधपुर की कार्यकारिणी ने ली शपथ

जोधपुर। जॉयंट्स ग्रुप ऑफ़ जोधपुर का वर्ष 2021-2022 का अधिष्ठापन व शपथ ग्रहण कार्यक्रम जॉयंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के डिप्टी वल्र्ड चेयरमैन एसपी चतुर्वेदी के मुख्य आतिथ्य में होटल चंद्रा इंपीरियल में संपन्न हुआ। इसमें सुधीर जैन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष आंतरिक प्रविण कुमार, उपाध्यक्ष बाह्य रणजीत मल सिंघवी, निदेशक प्रशासनिक राजेश खंडेलवाल, निदेशक वित्त सुनील कुमार जैन व कमल भाटी, कमल सोनी, प्रवीण मेहता, पीडी गुप्ता व अशोक पंवार को निदेशक की शपथ फेडरेशन 9 के अधिष्ठान अधिकारी राकेश झालानी ने दिलवाई।
कार्यक्रम में एक नये ग्रुप जॉयन्टस ग्रुप ऑफ ब्लू सिटी सहेली का अधिष्ठापन प्रायोजित किया गया जिसमें अध्यक्ष सीमा राठी ने उपाध्यक्ष आतंरिक रामेश्वरी भूतङा, उपाध्यक्ष बाह्य चंद्रा छाजेङ, निदेशक प्रशासन कुसुम जैन, व निदेशक वित भारती राठी को अपनी नई कार्यकारिणी मे चुना। इस अवसर पर फाउंडेशन के सेंट्रल कमेटी मेंबर अमर सिंह लोढा, स्पेशल कमेटी मेंबर दिनेश गुप्ता, फेडरेशन 9 के अध्यक्ष देवेंद्र गेलङा व उपाध्यक्ष केसी भाटी के साथ ही जोधपुर में संचालित सभी ग्रुपों के अध्यक्ष व निदेशक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष आनंद मूदंङा ने किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button