जिला कलेक्टर ने ई मित्र कियोस्कों का निरीक्षण किया
जोधपुर। जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह द्वारा जोधपुर शहर में स्थित विभिन्न ई मित्र कयोस्कों का औचक निरीक्षण किया गया।
जिला कलेक्टर ने मानजी का हथा, पावटा स्थापित दिनेश सोलंकी के ईमित्र केन्द्र पर कियोस्क ऑपरेटर शांतनु गहलोत उपस्थित मिले, तथा ईमित्र केन्द्र पर रेट लिस्ट व कॉ-बैनर निर्धारित प्रारूप में चस्पा मिले। जिला कलक्टर द्वारा ईमित्र धारक से ईमित्र पर उपलब्ध सेवाओं व कियोस्क के द्वारा दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी ली।
इसके बाद जिला कलक्टर द्वारा भदवासिया स्थित टेक्नोकेम्पस ईमित्र का निरीक्षण किया गया। ईमित्र कियोस्क ऑपरेटर मंजू चौधरी द्वारा ईमित्र पर उपलब्ध सेवाओं व कियोस्क द्वारा दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी दी गई। ईमित्र धारक द्वारा परिसर में स्थापित ईमित्र प्लस मशीन के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई। ईमित्र धारक द्वारा बताया गया कि आमजन को ईमित्र के साथ साथ सीएसाी व बैंकिंग की सेवाएं भी उपलब्ध करवाई जाती है जिसमें बैंक खाता खोलना, रुपये जमा करना आदि सम्मिलित है। कियोस्क द्वारा वरियता से कृषि विभाग की सेवाए जनता को उपलब्ध करवाई जाती है। जिला कलक्टर द्वारा पेंशन, राशन, जनआधार आदि सेवाओं के संबंध में भी कियोस्क से सवाल किये गये। कलक्टर ने कियोस्क की सेवाओं के लिए उनकी सराहना की। जिला कलेक्टर ने उपनिदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी और संचार विभाग महेन्द्र चौधरी को ईमित्र कियोस्कों के नियमित रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग जोधपुर के उपनिदेशक महेन्द्र चौधरी को ईमित्र कियोस्कों के नियमित रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिये।