लील फेस्ट बॉय यंग जेस्ट प्रदर्शनी के पोस्टर का विमोचन
जोधपुर। रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर गरिमा के सहयोग से इंटरएक्ट क्लब ऑफ यंग जेस्ट द्वारा लील फेस्ट बॉय यंग जेस्ट प्रदर्शनी का आयोजन 18 अगस्त को पालरोड स्थित अमरगढ़ रिसोर्ट में किया जाएगा। प्रदर्शनी के पोस्टर का विमोचन एक सादे समारोह में किया गया।
रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर गरिमा की अध्यक्ष सोनल गोठी व सचिव रीटा स्वामी ने बताया कि कैंसर रोगियों व समाज के गरीब व जरूरतमंदों को आर्थिक सहयोग जुटाने के उद्देश्य को लेकर आयोजित प्रदर्शनी में युवा उद्यमियों को मौका दिया जाएगा, ताकि वे अपनी प्रतिभा, विचारों व मेहनत का प्रदर्शन कर सकें।
एल्यूरा केटरिंग कम्पनी के को-चेयरमैन आशीष गर्ग व इंटरएक्ट क्लब ऑफ यंग जेस्ट की अध्यक्ष भूमि माहेश्वरी ने बताया कि फेस्ट में युवा कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जाएगा जिसमें लेट्स ग्रो टूगेदर के उद्देश्य को लेकर नियॉन ग्लो पार्टी के अलावा कला के नए आयामों के लिए कार्यशाला व क्लब सदस्यों के लिए तम्बोला का आयोजन किया जाएगा। पोस्टर विमोचन के मौके पर एल्यूरा केटरिंग कम्पनी के को-चेयरमैन आशीष गर्ग, रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर गरिमा की पारूल माहेश्वरी, नुपूर मेहता, विधिता बाहेती, रफत खान, पूर्णिमा माहेश्वरी, कावेरी बजाज, रेणु चौहान, नीतू सिंह, टीना लढढा, श्वेता राठी, आशा पारख, ख्वाहिश, खुशी, प्राची व नंदिनी तथा इंटरएक्ट क्लब ऑफ यंग जेस्ट की अध्यक्ष भूमि माहेश्वरी, सचिव नेहल जैन, युवराज चौधरी, तन्मय धारीवाल, दीपेश गिडवानी, वंश जैन, आदि ओस्तवाल, अर्णव भंसाली सहित टीम के अनेक सदस्य मौजूद थे।