वर्चुअल मनाया पुस्तकालयध्यक्ष दिवस
जोधपुर। मध्यप्रदेश पुस्तकालय संघ द्वारा भारत में पुस्तकालय विज्ञान के पितामह डॉ. एसआर रंगनाथन का 129 वां जन्मदिवस राष्ट्रीय पुस्तकालयध्यक्ष दिवस के रूप में वेबिनार के माध्यम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाविभागाध्यक्ष टैगोर नेशनल फेलो, डां.रंगनाथन के पूर्व छात्र प्रोफेसर पीबी मंगला को मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे।
उन्होंने भारत में पुस्तकालय व्यवसाय विकास एवं चुनौती पर बोलते हुए पुस्तकालय विज्ञान को स्नातक स्तर पर जोडने एव मध्य प्रदेश में पुस्तकालय अधिनियम पारित करने को आवश्यक बताया। साथ ही उन्होंने डॉ. रंगनाथन के पुस्तकालय विज्ञान के पांच सूत्र के प्रभावी उपयोग के लिए, पुस्तकालयों में रिक्त पद शीघ्र भरने का सुझाव दिया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश पुस्तकालय संघ के अध्यक्ष डॉ प्रभात पांडेय ने स्वागत भाषण में पुस्तकालय व्यवसाय मे डां. रंगानाथन की भूमिका पर प्रकाश डाला। डॉ.पीके त्रिपाठी ने रंगनाथन द्वारा किये गये पुस्तकालय विज्ञान की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से समझाया। डॉ. संदीप पाठक ने बताया कि वर्तमान तकनीकी समय में पुस्तकालय विज्ञान के सूत्र कितने उपयोगी है। कार्यक्रम के अंत मे प्रश्नमंच में प्रो.मंगला से उपस्थित प्रतिभागियों ने सवाल-जबाब किये, जिसमें जोधपुर से डॉ. बिन्दु टाक द्वारा वर्तमान महामारी के दौर में बच्चे स्कूल व कालेज नही जा पा रहें तो उन्हे पुस्तकालध्यक्ष कैसे पुस्तकालय की सेवाएं उपलब्ध कराये आदि प्रश्न हुए। वेबिनार मे संतोष कुमार कोरी, राजेश कठाने, मनोज मेहर, डॉ. सुधीर गुप्ता, डॉ. सीमा द्विवेदी सहित पूरे भारत से 100 से अधिक पुस्तकालय विज्ञान के छात्रों, विषय विशेषज्ञों ने भाग लिया।