डिजीटल प्लेटफॉर्म पर मनाया मानसून मैजिक वीक
जोधपुर। बीआर बिड़ला पब्लिक स्कूल और स्नेल टेल के संयुक्त तत्वावधान में मानसून मैजिक वीक डिजीटल प्लेटफॉर्म पर उत्साह के साथ मनाया गया। कोरोना महामारी के प्रतिबंधों के चलते जोश के साथ प्री प्राइमरी विंग के छात्रों ने डिजिटल प्लेटफार्म पर मानसून मैजिक वीक को सभी के लिए यादगार बनाया।
स्कूल की डायरेक्टर डॉ नेहा बिरला ने बताया कि शिक्षकों के सहयोग से मधुर संगीत, नृत्य व पीपीटी के माध्यम से विभिन्न खेल, कहानियों एवं ऑनलाइन इन्ट्रैक्टिव गतिविधियों द्वारा मानसून की उपयोगिता समझाई। उन्होंने बताया कि बारिश केवल पानी नहीं है, बल्कि यह मानव जाति के लिए ईश्वर की ओर से प्रदत्त एक अद्वितीय उपहार है जो आसपास के वातावरण को ताजगी और हरियाली की सुंदरता से भर देता है। भीषण गर्मी के बाद मानसून स्वागत योग्य बदलाव होता है। इस दौरान छात्रों को ओरिगेमी पेपर बोट, इन्द्रधनुष, मेंढक, टोपी क्राउन और शेष बनाना सिखाया।