राखी उत्सव में बालिकाओं ने किया सृजनात्मकता का प्रदर्शन

जोधपुर। रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर संस्कार की ओर से राखी उत्सव के तहत हाथों से बनी राखियों, पेंटिंग्स, होममेड चॉकलेट्स व कशीदाकारी से सुसज्जित बैग एवं गिफ्ट हैंपर्स की प्रदर्शनी लगाई।
रोटरी संस्कार की अध्यक्ष डॉ नीता जैन ने बताया कि क्लब की उपाध्यक्ष रीना ओझा के सहयोग तथा रोटरेक्ट क्लब की अध्यक्ष प्रज्ञा देवड़ा व सचिव नव्या भंसाली के नेतृत्व में बालिकाओं ने अपनी सृजनात्मकता का प्रदर्शन किया। क्लब की सचिव टोनिका सांखला ने बताया कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में नेतृत्व, आत्मनिर्भरता, व्यावसायिक कौशल एवं लेनदेन के व्यवहारिक गुणों का विकास होता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में महापौर दक्षिण वनिता सेठ ने शिरकत की। प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम ओझा ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रोत्साहित किया। रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर संस्कार की अलका बेनीवाल, एलोरा भंडारी, रचना कनूंगा, अंकिता चोपड़ा, आलापी कंसारा व अनिता नागर सहित अनेक सदस्यों ने सहयोग दिया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button