सर्वेश्वर मन्दिर प्रांगण में किया पौधारोपण

जोधपुर। पर्यावरण एवं समग्र विकास समिति सुशांत सिटी एवं जोधपुर ब्लड डोनर्स के संयुक्त तत्वावधान में सुशांत सिटी भाकरासनी में स्थित सर्वेश्वर मन्दिर प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकास समिति के रघुराज उपाध्याय ने बताया कि मन्दिर पुजारी पंडित अशोक व्यास के मार्गदर्शन में विधि विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के साथ पौधारोपण कायक्रम के द्वितिय चरण में पीपल, कदम्ब, पलाश, सेमल, बांस, केला, बेलपत्र, शहतूत, गूलर, रोहिड़ा, अमलतास, कचनार, गुडल, इमली, शीशम, खेजड़ी, अर्जुन आदि के 40 पौधे लगाए गए।
जोधपुर ब्लड डोनर्स समूह के नवनीत बोहरा एवं नरेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि पौधारोपण कार्यक्रम में देवेन्द्र जन्सारी, भोजराज मेहरा, सुमित माहेश्वरी, तनवीर सिंह, अंकित टाक, विशाल हिन्दुस्तानी, मोहसिन खान एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे। समिति के बलकीत सिंह ने बताया कि मन्दिर परिसर की चारदीवारी के बाहर लगाए गए पौधों की सुरक्षा हेतु जोधपुर ब्लड डोनर्स समूह द्वारा 20 ट्री गार्ड उपलब्ध करवाए गए। कार्यक्रम समाप्ति पर पर्यावरण एवं समग्र विकास समिति के अवतार सिंह गागा द्वारा सभी मौजूद व्यक्तियों को प्रकृति के संवर्धन एवं संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए यह आह्वान किया कि हम सभी पर्यावरण एवं समूची मानवता हितार्थ वृक्षारोपण करके प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं एवं अपनी आने वाली पीढ़ीयों को एक बेहतर कल देने का संकल्प लें।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button