जॉइंट डायरेक्टर व डीओ का किया सम्मान

जोधपुर। शिक्षाविद प्रेमचंद सांखला के शिक्षा विभाग स्कूल शिक्षा जोधपुर मंडल जोधपुर के संयुक्त निदेशक (जॉइंट डायरेक्टर) एवं शिक्षाविद् अमृतलाल के डीओ पद पर कार्य ग्रहण करने पर मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष मोहम्मद अतीक, महासचिव निसार अहमद खिलजी एवं सोसायटी के प्रशासनिक अधिकारी निसार मोहम्मद ने माला पहनाकर व साफा बांधकर अभिनन्दन किया। इस मौके पर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मोहम्मद रफीक, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी शेर मोहम्मद, सह प्रशासनिक अधिकारी इरशाद मोहम्मद, यूडीसी मेहबूब खान, प्रयोगशाला सहायक रूसतम खान सहित कई शिक्षाविद् मौजूद रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button