महिलाओं दी स्वच्छता संबंधी जानकारी देकर सेनेटरी नैपकिन बांटे

जोधपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश जोधपुर महानगर रैना शर्मा द्वारा मसूरिया नट बस्ती में महिलाओं को व्यक्तिगत और मासिक धर्म स्वच्छता विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सचिव रैना शर्मा ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2021-22 महिला सम्मान, सुरक्षा और गौरव को समर्पित किया गया है। जिसके अध्यधीन महिलाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर नट बस्ती मसूरिया में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर में उपस्थित महिलाओं को स्वयं के जीवन की गुणवत्ता में वृद्धि करने हेतु स्वयं की स्वच्छता के प्रति ज्ञान, आचरण व दृष्टिकोण में सुधार करने हेतु जागरूक किया। शिविर में उपस्थित सभी महिलाओं को मदर वल्र्ड फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गुर्जर के सहयोग से सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button