टूरिस्ट गाइडों ने बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की

जोधपुर। जोधपुर टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों की मीटिंग होटल घूमर में रखी गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
मीटिंग में सर्वसम्मति से गोवर्धन सिंह भाटी को कार्यवाहक कोषाध्यक्ष व जितेन्द्रसिंह जोधा को कार्यवाहक जॉइंट सेकेट्री का दायित्व सौंपा गया। मीटिंग में यूनियन की नई सदस्यता लेने की प्रक्रिया चालू की गई। नई सदस्यता लेने वालों के लिये शुल्क 1100 रुपए रखा गया है। मीटिंग के बाद उपनिदेशक पर्यटन विभाग जोधपुर सरिता चौधरी को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें स्थानीय स्तर के गाइडों को राज्य स्तरीय गाइड में क्रमोन्नत करने की मांग रखी गई। इस दौरान मीटिंग में अध्यक्ष भवानी सिंह भाटी, महासचिव मानसिंह मेड़तिया, उपाध्यक्ष देवीसिंह जोधा, गोवर्धन सिंह भाटी, जितेन्द्र सिंह जोधा, जितेन्द्रसिंह मेड़तिया, सुरेश कुमार, यशवन्त सिंह, माधोसिंह, कानसिंह, चन्द्र चौहान, हरिसिंह, भवानी सिंह देवड़ा, किशन सिंह, गोरधन सिंह, अरूण कुमार, भंवर सिंह सिसोदिया, जसवन्त सिंह गौड़, महेन्द्र सिंह जोधा आदि सदस्य मौजूद थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button