आर्य समाज मन्दिर के वार्षिकोत्सव पर किया वृष्टि यज्ञ
जोधपुर। मगरा पूंजला स्थित आर्य समाज मन्दिर महर्षि पाणिनिनगर के 22वें वार्षिकोत्सव पर वृष्टि यज्ञ पं. सेवाराम आर्य व शिवराम शास्त्री के ब्रह्मत्व में विशेष जड़ी बूटियों व औषधीय युक्त गोघृत से आरम्भ हुआ। इसमें अर्थववेद व ऋग्वेद के वर्षा सूक्त मंत्रों की आहुति प्रदान की गई। इस अवसर पर डॉ. रामनारायण शास्त्री ने उपदेश देते हुए बताया कि जिस प्रकार भोजन जरूरी है उसी प्रकार मानव को शुद्ध वायु के लिए यज्ञ आवश्यक है। इस अवसर पर नरेन्द्र आर्य, सोहनसिंह, ज्ञानसिंह, दाऊलाल, रमेशचन्द्र गहलोत, शेरसिंह, महेश, करणसिंह, हेमसिंह, नरपतसिंह, स्नेहलता, पुष्पलता, ललिता, सरोज, नविता, अदिति, सन्तोष, मनीषा आदि गणमान्य उपस्थित थे। अन्त में प्रधान विरेन्द्र जंागिड़ ने सभी आगन्तुकों को धन्यवाद व आभार जताया।