पर्यावरण संरक्षण भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण: सोलंकी

जोधपुर। आधुनिकता के दौर में अंधाधुंध विकास की होड़ में जंगलों की कटाई तेजी से हो रही है जिससे पर्यावरण संतुलन बिगडऩे लगा है। पेड़ों की कटाई के कारण ऑक्सीजन की कमी बढ़ती जा रही है। जिसका प्रमाण हाल ही में वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान ऑक्सीजन की कमी ने चारों ओर हाहाकार मचा था। इस कमी से बचने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे। यह विचार जोधपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सोलंकी ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में व्यक्त किए।
माइन्स विकास एवं पर्यावरण संरक्षण समिति की ओर से आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राजेन्द्र सिंह सोलंकी ने शिर्कत की। इस कार्यक्रम में नगर निगम उत्तर की महापौर कुंती परिहार ने भी पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे आज की अहम जरूरत बताया।
समिति के अध्यक्ष पन्नालाल कच्छवाह ने बताया कि सूरसागर फिदूसर से मुख्य जैसलमेर मार्ग पर संस्था की ओर से छायादार पेड़ ट्री गार्ड सहित लगाने के अभियान की आज शरुआत हुई है। इस अभियान के तहत मुख्य मार्ग पर छायादार पेड़ लगाए जाएंगे। आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर संस्था के सचिव भीखसिंह सोलंकी, सहसचिव राजेन्द्र सिंह भाटी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सोलंकी सहित सदस्य एवं पदाधिकारियों के अलावा क्षेत्र के प्रबुद्धजन नागरिक उपस्थित थे। सभी ने पर्यावरण में अपनी भागीदारी निश्चित करने का संकल्प लिया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button