शिविर में 195 मिर्गी रोगियों की जांच
जोधपुर। कोरोना मरीजों में लगातार कमी आने के बाद पुन: मिर्गी रोगियों के लिए निशुल्क जांच शिविर का आयोजन कोविड के नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए आयोजित किया गया। शिविर को दो पारियों में आयोजित किया गया। पहली पारी में 120 मरीजों और दूसरी पारी में 75 मरीजों का परीक्षण कर निशुल्क दवा का वितरण किया गया।
डॉ. नगेंद्र शर्मा ने बताया कि शिविर में एक बात सामने आई कि कुछ मरीज जो कोरोना से पीडि़त हुए वे पोस्ट कोविड लक्षणों से पीडि़त पाए गए। ज्यादातर सिरदर्द, मानसिक चिड़चिड़ापन व अनिद्रा से ग्रसित पाए गए। उनका इन लक्षणों का भी इलाज किया गया और सभी मरीजों को वैक्सरनेशन करवाने की हिदायत दी। इसमें 50 प्रतिशत मरीज वैक्सीन लगवा चुके हैं। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचने के उपाय व कोविड बिहेवियर के बारे में में भी जानकारी दी। डा नगेंद्र शर्मा ने कहा कि यदि स्थितियां अनुकूल रही तो शिविर जारी रहेंगे। शिविर संयोजक किशन प्रजापति के अलावा कमलेश व्यास, वंदना राठौड़, दौलत सोनी व अन्य कंपनियों के प्रतिनिधियों ने सहयोग किया।