अधिक ऑक्सीजन देने वाले पौधों का रोपण किया

जोधपुर। जेएनवीयू मॉर्निग वॉकिंग ग्रुप के तत्वावधान में सघन पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अधिक ऑक्सीजन देने वाले 10 पौधों का रोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया।
एमडीएम अस्पताल जनाना विंग के सामने व रेजिडेंसी रोड स्थित जेएनवीयू के मुख्य कार्यालय में क्रिकेट कोच दलपतसिंह परिहार व रूपसिंह परिहार ने अपने माता-पिता की स्मृति में पीपल, बरगद, नीम, शीशम, गुलमोहर व विभिन्न किस्म के 24 घण्टे ऑक्सीजन देने वाले पौधे लगाए। इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमियों के सहयोग से ट्री-गार्ड लगाकर उनकी सार संभाल करने का संकल्प लिया गया। पर्यावरण प्रेमियों व समाजसेवियों में लालसिंह पोकरण, मुकेशसिंह सोलंकी, दीपेन्द्रसिंह भाटी, देवीसिंह धोलिया, वीपी सिंह, लक्ष्मीनारायण, नरपतसिंह, प्रवीण सुराणा, नरेन्द्र सांड, कुणाल भंडारी, गजेद्र नाहर, प्रद्युमनसिंह, राघवसिंह व मातृशक्ति रोशनी सिंघल, मीना परिहार, अंजना पंवार, संतोष चौहान व सुशीला चौहान ने चार वर्ष तक पेडों की सुरक्षा व सार-संभाल का संकल्प लिया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button