वी क्लब शक्ति की कार्यकारिणी ने ली शपथ
जोधपुर। वी क्लब शक्ति की कार्यकारिणी के सदस्यों को सत्र 2021-2022 की शपथ दिलवाई गई। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष सुमन माथुर द्वारा अध्यक्ष नीरू गौड़, सचिव सुषमा सिंघवी, कोषाध्यक्ष भगवती पंवार, संरक्षक मधु भंडारी व क्लब के सभी सदस्यों को 2021-2022 की कार्यकरणी को शपथ दिलाई गई।
मधु भंडारी ने बताया कि इस सत्र में 7 नए सदस्य बनाए गए। क्लब सदस्यों द्वारा प्रान्तीय अध्य्क्ष सुमन माथुर का स्वागत व सम्मान किया गया। सुमन माथुर द्वारा मधु भंडारी, नीरू गौड़, सुषमा सिंघवी, भगवती पंवार को सम्मानित किया गया। अंत में सावन उत्सव पर सदस्यों द्वारा भजन कीर्तन किऐ गए। इस कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष सुमन माथुर, मधु भंडारी, नीरू गौड़, सुषमा सिंघवी, इंदुबाला शर्मा, अल्का माथुर, भगवती पंवार, प्रेमलता भंडारी, सरोज माथुर, वंदना माथुर, किरण गौड़, सरिता विजयवर्गीय, सीमा कला, सुनीता माथुर उपस्थित थे।