पुलिस लाइन डिस्पेंसरी में वैक्सीनेशन शिविर आयोजित
जोधपुर। कोरोना महामारी से बचाव का एकमात्र अचूक उपाय वैक्सीन ही है जिसके चलते भारत और राजस्थान सरकार द्वारा प्रयासरत वैक्सीनेशन अभियान के तहत पुलिस लाइन डिस्पेंसरी में समाज सेविका शारदा चौधरी के नेतृत्व में वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया।
शिविर संयोजक ओमप्रकाश परिहार और गीता बरवङ ने बताया कि शिविर में डिस्पेंसरी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीएल रंगा, स्टाफ नर्स सिम्पल शर्मा, एएनएम शोभा चौधरी सहित मेडिकल टीम के भानुप्रताप, प्रेम किशोर और रविंद्र कच्छवाहा ने 150 लोगों का कोविशील्ड की सैकेंड डोज लगाकर टीकाकरण किया। इस दौरान सहयोगी पंकज जांगिड़ ने व्यवस्था में सहयोग दिया। गौरतलब है कि शारदा चौधरी द्वारा पुलिस लाइन में यह छठा शिविर लगाया गया। इससे पूर्व आयोजित पांच शिविर में प्रथम डोज लगवाने वाले लाभार्थियों की सैकेंड डोज की तारीख के अनुरूप यह शिविर लगाया गया।