तेरापंथ गोट टैलेंट के पोस्टर का अनावरण

जोधपुर। तेरापंथ युवक परिषद द्वारा तातेड़ गेस्ट हाउस में मुनि तत्वरूचि के सान्निध्य में तेरापंथ गोट टैलेन्ट के पोस्टर का अनावरण किया गया।
मंत्री मुदित तातेड़ ने बताया कि पोस्टर का अनावरण अध्यक्ष मितेश जैन, गणपत सुराणा, उपाध्यक्ष नवरतन चौरडिय़ा, संयोजक दीपक सिंघवी, निखिल सुराणा ने किया। संयोजक निखिल सुराणा व दीपक सिंघवी ने बताया कि युवक परिषद सदैव रचनात्मक आयोजन करती आ रही है। समाज की विलक्षण प्रतिभाओं को निखारने व मंच प्रदान करने हेतु नए कार्यक्रम तेरापंथ गोट टैलेन्ट का आयोजन किया जा रहा है जिसमें दो वर्ग 10 से 16 वर्ष तक एवं 16 वर्ष से अधिक आयु वाले कोई भी जैन बच्चे, युवक, युवती, पुरुष, महिलाएं सभी भाग ले सकते है। मीडिया प्रभारी मुदित मरडिया ने बताया कि तेरापंथ गोट टैलेंट आयोजन मे संगीत, डांस, मिमिक्री, ड्रामा, वाघयंत्रों से प्रस्तुति, एकल कॉमेडी अन्य कोई भी विलक्षण प्रतिभा का मंच पर प्रस्तुतिकरण हो सकेगा। रजिस्ट्रेशन हेतु अंतिम तिथि चार अगस्त रखी गई है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button