जेएनवीयू एवं आफरी मिलकर शोध कार्य करेंगे

जोधपुर। शुष्क वन अनुसंधान संस्थान (आफरी) एवं जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय मिलकर विभिन्न प्रकार के शोध कार्यों में सहयोग करेंगे। इस हेतु एक एमओयू 15 अगस्त तक दोनों पक्ष हस्ताक्षरित करेंगे। यह उद्गार आफरी निदेशक एमआर बालोच ने जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जी.सी. त्रिवेदी के आफरी विजिट के दौरान व्यक्त किए।
बालोच ने कुलपति का स्वागत करते हुए भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् एवं उसके अधीन देश भर में फैलते संस्थानों का परिचय देते हुए आफरी एवं उसके अधीन राज्यों में किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। आफरी के समूह समन्वयक (शोध) डॉ. जी. सिंह ने आफरी में चल रही विभिन्न शोध परियोजनाओं एवं कार्यों को विस्तार से समझाया। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीसी त्रिवेदी ने आफरी के शोध कार्यों की प्रशंसा करते हुए आशा व्यक्त की कि आफरी एवं विश्वविद्यालय विभिन्न क्षेत्रों में मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने शोध परिणामों को आमजन तक पहुंचाने एवं नवीन शोध कार्यों को समाज की प्रगति हेतु एवं उन्नति हेतु बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के रसायन विभाग के प्रोफेसर डॉ. केआर गेनवा एवं वनस्पति विज्ञान के डॉ. प्रवीण गहलोत ेभी उपस्थित थे। कार्यक्रम के आरम्भ में डॉ. तरूण कान्त ने कुलपति का परिचय दिया। इस दौरान आफरी के वैज्ञानिक एवं अधिकारी उपस्थित थे। कुलपति ने आफरी की विभिन्न प्रयोगशालाओं एवं विस्तार प्रभाग के निर्वचन एवं विस्तार केन्द्र का अवलोकन किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button