वनस्पति सर्वेक्षण कर्मचारी संगठन का स्थापना दिवस मनाया

जोधपुर। भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण कर्मचारी संगठन के स्थापना दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय अभियान समिति के अध्यक्ष विजय मेहता ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए शोषण के खिलाफ खड़े होने का आह्वान किया। साथ ही संगठित तथा सामूहिक प्रयासों से विरोध करने के लिए सभी को तैयार रहने के लिए जोश भरा। कार्यक्रम में झंडारोहण करते हुए शहीदों को पुष्प अर्पित किया गया। कारगिल विजय दिवस के शहीदों को भी याद किया। कार्यालय परिसर में संगठन के सदस्यों ने विजय मेहता तथा कार्यालय अध्यक्ष डॉ विनोद मैना के साथ मिलकर पौधारोपण किया। साथ ही पौधो की सार संभाल और देखभाल की जिम्मेदारी भी ली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान के मुखिया डॉ विनोद मैना ने कर्मचारी अधिकारी के आपसी समन्वय और सहयोग पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अधिकारी कर्मचारियों के साथ सहिष्णुता से पेश आएं तथा कर्मचारी भी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़े। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वैज्ञानिक डॉ चंदन सिंह पुरोहित ने संगठन की महत्ता बताते हुए मिलजुल कर काम करने के साथ ही खाली पद भरे जाने के लिए आह्वान किया। फाउंडेशन डे कार्यक्रम में मजदूरों के हक और व्यथा को व्यक्त करते हुए इति जाल, जगदीश यादव तथा रणजीत मेघवाल ने कविताओं की प्रस्तुति दी। नई नेशनल पेंशन स्कीम को लेकर हाल ही में आए रूल रेगुलेशन 2021 के बारे में संगठन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जगदीश यादव ने विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में वनस्पतिज्ञ डॉ एमके सिंघाडिया, मुकेश गोयल, भंवरु बॉक्स बेनीवाल, रमेश कुमार, बृजेश मीणा, उदयवीर, भोमाराम, जसपाल सिंह, शिवलाल, कल्याण सिंह, खिंव राम, दीपशिखा, करतार सिंह सहित विभिन्न सदस्यों ने भाग लिया। संगठन के क्षेत्रीय सचिव मुकेश गोयल ने सभी का अभिवादन किया और आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button