संवित् धाम में विभिन्न प्रजातियों के सौ पौधे लगाए
जोधपुर। श्रावण मास व वर्षा के आने से पूर्व दईजर स्थित संवित् धाम में सघन पौधरोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण के लिए संवित् धाम में पिछले दो सप्ताह से पौधरोपण किया जा रहा है। पिछले सप्ताह 70 पौधे तथा इस सप्ताह 100 पौधे लगाए गए। संवित् साधनायन के उपाध्यक्ष डॉ सी एस कल्ला के नेतृत्व में संवित् साधकों ने पौधरोपण किया।
संवित् धाम में पलास, मोरिन्गा, शीशम, रोहिड़ा, कचनार, अर्जुन, बांस, ग्वार पाठा, सफेद आक, गुड़हल, सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। पौधरोपण में विजया कल्ला, शशिबाला कल्ला, शेखर थानवी, जयशंकर पुरोहित, विनोद कल्ला, नेमाराम, सुनील दाधीच, डॉ शशि व्यास, मनसा, अनुज अवस्थी सहित अनेक साधकों ने पौधरोपण किया।