रेगिस्तान में पौधारोपण व संरक्षण से आयेगी हरियाली

बाड़मेर । एक घर एक पौधा अभियान के तहत् रविवार को श्री माता राणी भटियाणीजी चैरिटेबल संस्थान, बाड़मेर की ओर से वार्ड संख्या 09 में बाड़मेर सीमा सुरक्षा बल के 142वीं बटालियन के कमांडेण्ट राजपाल सिंह के मुख्य आतिथ्य, बाड़मेर वृताधिकारी अधिकारी आनंद सिंह एवं बाड़मेर नगर परिषद सभापति दिलीप माली के विशिष्ट आतिथ्य में विशाल पौधारोपण का आयोजन किया गया । जहां हर घर के आगे एक पौधा लगाने की मुहिम की शुरूआत की गई ।   एक घर एक पौधा अभियान के संयोजक मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि रविवार को शहर के वार्ड संख्या 09 से श्री माता राणी भटियाणी चैरिटेबल संस्थान, बाड़मेर की ओर से एक घर एक पौधा अभियान में पौधे लगाने की मुहिम शुरू हुई । जहां पौधारोपण से पूर्व श्री माता राणी भटियाणी जी मन्दिर के लिए प्रस्तावित भूमि परिसर में बाड़मेर सीमा सुरक्षा बल के 142वीं बटालियन के कमांडेण्ट राजपाल सिंह के मुख्य आतिथ्य, बाड़मेर वृताधिकारी अधिकारी आनंद सिंह एवं बाड़मेर नगर परिषद सभापति दिलीप माली का संस्थान की ओर से साफा, माला व तिलक से स्वागत-सत्कार व अभिनन्दन किया गया । जहां मेहमानों से युवाओं को सम्बोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया तथा एक घर एक पौधा अभियान की प्रशंसा की । स्वागत कार्यक्रम के पश्चात् वार्ड संख्या 09 में शनिदेव मन्दिर के पीछे मोहल्ले में हर घर के आगे एक पौधा लगाकर अभियान का शुभारम्भ किया । पौधारोपण अवसर पर बाड़मेर सीमा सुरक्षा बल के 142वीं बटालियन के कमांडेंट राजपाल सिंह ने कहा कि रेगिस्तानी क्षेत्र में पौधारोपण का कार्य पिछले कुछ वर्षाें में तीव्र गति से आगे बढ़ा है । जिसके चलते बाड़मेर जैसे मरूस्थली जिले में हरियाली लहलहाने लगी है । कमांडेण्ड सिंह ने कहा कि हमसब को एकजुट होकर पौधारोपण व संरक्षण के कार्य करने की जरूरत है । रेगिस्तान में अधिक से अधिक पौधारोपण व संरक्षण से ही हरियाली व खुशहाली आयेगी । कार्यक्रम में सिंह ने पौधारोपण से जुड़े अपने अनुभव साझा किए । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बाड़मेर वृताधिकारी अधिकारी आनंद सिंह ने कहा कि पौधारोपण एवं संरक्षण को लेकर हमसब को सजग व जागरूक होकर कार्य करने की जरूरत है । उन्होंनें कहा कि पौधे परिवेश के लिए बेहद जरूरी है । जिसका जिक्र हमारी संस्कृति एवं परम्पराओं में भी होता है । एक घर एक पौधा अभियान के संरक्षक एवं बाड़मेर नगर परिषद सभापति दिलीप माली ने कहा कि एक घर एक पौधा अभियान पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बेहद ही प्रशंसनीय मुहिम है । जिसको पिछले दो-तीन वर्षाें में बाड़मेर नगर परिषद क्षेत्र में बड़ी तादाद में पौधे लगे और संरक्षित हुए है । उन्होंनें कहा कि मुझे भी इस अभियान का हिस्सा बनाने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है । मैं पूरी टीम का दिल शुक्रिया व धन्यवाद करता हूं । स्वागत कार्यक्रम में श्री माता राणी भटियाणी चैरिटेबल संस्थान, बाड़मेर के अध्यक्ष स्वरूपचन्द रणधा एवं मुरलीधर संकलेचा ने सभी मेहमानों का स्वागत कर आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया तथा प्रस्तावित माताजी के मन्दिर के बारे में जानकारी दी व गत वर्षाें में किए गए सेवाकार्याें का उल्लेख किया । कार्यक्रम का संचालन एक घर एक पौधा अभियान के संयोजक मुकेश बोहरा अमन ने किया । इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष स्वरूपचन्द संकलेचा रणधा, मुरलीधर संकलेचा, मुकेश बोहरा अमन, गौतम बोहरा, दिनेश सिंघवी ,ताराचंद संकलेचा, मुकेश धारीवाल, सुरेश तेजमालता, राकेश मालू, गौतम लूणिया, पवन रणधा, जितेंद्र टेंट, केवल चन्द संकलेचा, कुंदन संकलेचा, संजीव लूणिया, देवराज पत्रकार, हुक्मीचंद लूणिया, लूणसिंह झाला, भुरचन्द छाजेड़, चन्द्रप्रकाश छाजेड़ आदि मौजूद रहे ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button