अध्यात्म केन्द्र मणिद्वीप में खाद्य सामग्री वितरित की
जोधपुर। शास्त्रीनगर स्थित ज्ञानयोगी नंदकिशोर शारदा अध्यात्म केन्द्र मणिद्वीप में अति जरूरतमंद परिवारों में खाद्य सामग्री वितरित की गई।
ट्रस्ट प्रवक्ता मधु आडवानी ने बताया कि साधिका बसन्ती मनिहार का सम्पूर्ण जीवन मानव कल्याण हेतु समर्पित रहा। उनके मार्गदर्शन में ट्रस्ट द्वारा पिछले दस माह से जरूरतमंद परिवारों में खाद्य सामग्री वितरित की जा रही है। आज की परिस्थिति के अनुसार उन्होंने चैतन्य स्वरूप का नवज्ञान दिया। ट्रस्ट द्वारा इस माह 150 जरूरतमद परिवारों में खाद्य सामग्री वितरित की। खाद्य सामग्री का वितरण प्रो.वीके भंसाली, ई. ओमप्रकाष फोफलिया, अभिषेक सोनी, भरत लोहिया, राजकुमार कोठारी, चेतन सोनी, ठाकुरदास बूब, गोपीकिशन लोहिया, श्वेता मरडिया, किरण भण्डारी, दिनेश मून्दड़ा, संजीव माथुर ने किया। ट्रस्ट सचिव राधा गुप्ता ने बताया कि समाज सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। कोरोनाकाल में कई परिवार आर्थिक संकट में है एवं ट्रस्ट के सहयोग से उन परिवारों को संबल मिला। जिसके पास बुद्वि-विवेक व स्वस्थ शरीर है वो व्यक्ति कमजोर नहीं है। परहित के लिये किए गए कार्यो से ईश्वर का आर्षीवाद प्राप्त होता है।