बाल महोत्सव में जोधपुर के कब बुलबुल ने किया प्रतिभा प्रदर्शन

जोधपुर। भारत स्काउट व गाइड के रीजनल लेवल कब बुलबुल वर्चुअल बाल महोत्सव में जोधपुर से चयनित 12 कब बुलबुल बाल प्रतिभाओं ने अपनी कलाओं का प्रदर्शन किया।
सीओ स्काउट छतर सिंह ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोहिचाखुर्द से गाइडर शशि शर्मा के नेतृत्व में जाह्नवी कंवर, छाया, स्वरूप कंवर, लक्षिता, केशर, नेहा कंवर, राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय भटिण्डा से गाइडर सरोज घई के नेतृत्व में आराधना, खुशबू एवं ज्योति बामणिया और सरस्वती बाल वीणा भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरसागर से यूनिट लीडर विशन सिंह प्रजापति के नेतृत्व में लक्ष्य चौधरी, समीर खान एवं पूर्वी सिंह परिहार ने भाग लिया। सीओ गाइड सुयश लोढ़ा के अनुसार इस वर्चुअल बाल महोत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने पेपर क्राफ्ट, पोस्टर मेकिंग, फेस पेंटिंग, हैंड पेंटिंग, स्टोरी टेलिंग, फैंसी ड्रेस एवं सोलो डांस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभाओं का वर्चुअल प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर भूराराम चौधरी ने सभी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करते हुए प्रोत्साहन किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button