पार्षद असलम खान ने शॉल ओढ़ाकर राजेन्द्र परिहार को दी विदाई

जोधपुर। वार्ड  संख्या 32 उत्तर के जमादार  राजेन्द्र परिहार को 41 वर्षो की सफलतम सेवाकर सेवानिवृत होने पर समारोहपूर्वक विदाई दी।
पार्षद असलम खान ने बताया कि अपनी 41 वर्षों की सफलतम सेवा से सेवानिवृत्त होने पर जोधपुर नगर निगम उत्तर के वार्ड 32 से जमादार राजेन्द्र परिहार को शॉल ओढ़ाकर व माला-साफा पहनाकर समारोह पूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पार्षद असलम बतौर मुख्य अतिथि के सेवानिवृत्त समारोह में शिरकत की और उन्होंने कहा कि जमादार राजेन्द्र परिहार द्वारा नगर निगम के वार्ड संख्या 32 में अपनी ईमानदारी, कत्र्तव्य पूर्ण सेवाकर अपनी सेवा आज सेवानिवृत्त हुए है। इस अवसर पर परिहार के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं की। इस अवसर पर लियाकत अली रंगरेज, संगीता सोलंकी पूर्व पार्षद, समाजसेवी ख़ुर्शीद अहमद, वार्ड अध्यक्ष जावेद जॉय  सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। साथी पार्षद गण मौजूद रहे ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button