वार्ड संख्या 36 में 25 लाख के विकास कार्यों हुआ शुभारम्भ
जोधपुर। वार्ड 36 उत्तर में नगर निगम जोधपुर द्वारा 25 लाख के विकास कार्य के शुभारम्भ विधायिका मनीषा पंवार व महापौर कुन्ती परिहार, उपमहापौर करीम जॉनी की आतिथ्य किया गया।
पार्षद असलम खान ने बताया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत निर्देशानुसार व जोधपुर नगर निगम के सहयोग से वार्ड संख्या 36 की पार्षद जाफरान अगुवाई व मुख्य अतिथि विधायिका मनीषा पंवार, महापौर कुन्ती परिहार, उपमहापौर करीम जॉनी, ब्लॉक अध्यक्ष लियाकत अली मौजूदगी में करीब 25 लाख के विकास कार्य का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि विधायिका मनीष पंवार, महापौर कुन्ती परिहार, पार्षद असलम खान, ब्लॉक अध्यक्ष लियाकत अली, उप महापौर करीम जानी, जावेद जॉय का मोतियों की माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पार्षद जाफरान सभी का आभार जताते कहा मुझे जनता वार्ड के विकास के लिए चुना है। मैं अपने वार्ड में विकास की किसी प्रकार कोई कमी नहीं आने दूंगी। वहीं विधायिका मनीषा पंवार कहा कि जोधपुर शहर के हर वार्ड में मुख्यमंत्री निर्देशानुसार विकास कार्य करवाएं जा रहे है। महापौर कुन्ती परिहार ने कहा कि वार्ड के विकास में किसी प्रकार कोई पक्षपात नहीं होगा। हर वार्ड का विकास होगा।
अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें:-