कार्यालय सहायक निदेशक महिला अधिकारिता विभाग

सिरोही। महिला अधिकारिता विभाग सिरोही के द्वारा ’’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं’’ योजनान्तर्गत आज दिनांक 30.06.2021 को जिला कलक्टर सभागार मे श्रीमान भगवती प्रसाद कलाल जिला कलक्टर महोदय सिरोही की अध्यक्षता में जिला टॉस्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में श्रीमती अंकिता राजपुरोहित सहायक निदेशक महिला अधिकारिता विभाग सिरोही द्वारा बैठक एजेण्डा प्रस्तुत किया गया।
बैठक में श्रीमान जिला कलक्टर महोदय द्वारा सिरोही जिले में गिरते हुए लिंगानुपात पर खेद प्रकट करते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग व महिला अधिकारिता विभाग को संयुक्त रूप से प्रयास करने व सर्वे करने हेतु आदेर्शित किया गया। साथ ही पीसीपीएनडीटी सैल द्वारा इसमें जागरूकता अभियान चलाने व समय समय पर संबंधित सेन्टरो की विजिट करने हेतु कहा गया। इसके साथ ही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एनीमिया मुक्त सिरोही का अभियान शुरू किया जायेगा जिसके तहत आईएफए टेबलेट को बालिकाओं व महिलाओं को देकर तथा ग्रामीण स्तर तक जन जागरूकता अभियान चलाकर जन सामान्य को जागरूक किया जायेगा जिससे सिरोही को एनीमिया मुक्त किया जा सकें। बैठक में शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल छोड चुकी (डॅªाप आउट) बालिकाओं का प्रत्येक ब्लॉकवार सर्वेक्षण करवाकर उन्हे पुनः स्कुल से जोडने हेतु प्रोत्साहित करने हेतु निदेशित किया गया। इस सम्बंध में सम्बंधित ब्लॉक की आगंनवाडी कार्यकर्ता का भी सहयोग लिये जाने तथा जिले की प्रत्येक ब्लॉक में 5-5 स्कुलो का चयन कर वहां पर गर्ल्स कॉर्नर स्थापित किये जाने हेतु भी निर्णय लिया गया जिसमें ऐसी बालिकाओं एवं महिलाओं के वॉल पेण्टिंग्स भी लगाई जावे जिन्होने प्रत्येक क्षैत्र में अपनी योग्यता से सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि प्राप्त की हो जिनके माध्यम से बालिकायें प्रेरणा प्राप्त कर सके। उक्त गर्ल्स कॉर्नर की समय समय पर संबधित परामर्शदाता द्वारा विजिट करवाई जावे।
मेरी बेटी मेरा गौरव अभियान दिनांक 15 जुलाई 2021 से शुरू किया जायेगा। जिसके अन्तर्गत प्रत्येक बालिका के माता पिता द्वारा सम्बंधित ग्राम पंचायत में पौधारोपण किया जायेगा। बैठक में जिले की उत्कृष्ठ कार्य करने वाली बालिकाओं व महिलाओं की जीवनी को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार कर उन्हे समाज में एक नई पहचान दिलवाने बाबत भी शिक्षा विभाग को सहयोग करने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में श्रीमान भागीरथ विश्नोई मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सिरोही, श्रीमती गंगा कलावंत जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सिरोही, श्री डूंगाराम श्रम कल्याण अधिकारी, श्री अशोक कुमार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सिरोही, श्रीमती ऋिर्चा औदिच्य जन चेतना संस्थान आबूरोड, श्री मनोहर सिंह जिला समन्यक चाईल्ड लाईन सिरोही, श्री पवन सारद संस्थान रेवदर, डॉ विवके कुमार ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम के अन्त में सहायक निदेशक महिला अधिकारिता श्रीमती अंकिता राजपुरोहित द्वारा सभी सदस्यों का धन्यवाद दिया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button