राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बैठक की
जोधपुर। आगामी दस जुलाई को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता व कार्य योजना हेतु जोधपुर महानगर में पदस्थापित न्यायिक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 10 जुलाई को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता तथा कार्य योजना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर के अध्यक्ष व जिला एवं सेशन न्यायाधीश, जोधपुर महानगर रविन्द्र कुमार जोशी द्वारा जोधपुर महानगर न्यायक्षेत्र पदस्थापित न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि न्यायालय के लंबित प्रकरणों में राजीनामा योग्य प्रकरणों को अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत में रैफर करें तथा उन प्रकरणों का व्यक्तिगत रूप से अवलोकन कर लोक अदालत की भावना से अधिक से अधिक संख्या में निस्तारित करने के भरसक प्रयास करें। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर की सचिव रैना शर्मा भी उपस्थित थी।