रेलवे स्टेशन पर ठंड़े पानी के चार बूथों का शुभारम्भ
जोधपुर। जोधपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा हेतु लगाए गए ठंड़े पानी के चार बूथ का शुभारम्भ मंड़ल रेल प्रबन्धक सुश्री गीतिका पाण्डेय द्वारा किया गया।
उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा के अनुसार जोधपुर रेलवे स्टेशन पर पीने के ठंड़े पानी के चार नये बूथ रोटरी क्लब मिडटाउन जोधपुर द्वारा उपलब्ध करवाए गए हैं। जोधपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक तथा दो पर लगाए गए ठंड़े पानी के बूथ (वॉटर हट्स) का शुभारम्भ मंड़ल रेलप्रबन्धक गीतिका पाण्डेय द्वारा किया गया। रोटरी क्लब मिडटाउन के जगराज जौहरी लाल अग्रवाल, भंवरी देवी राधाकृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट, श्री मालवीय परिवार तथा के सौजन्य से प्राप्त वॉटर बूथ में आरओ द्वारा साफ व मशीन द्वारा ठंडा हुआ पानी रेलयात्रियों को निशुल्क मिलेगा। शुभारम्भ के अवसर पर अपर मंडल रेलप्रबन्धक मनोज जैन, वरिष्ठ मंड़ल वाणिज्य प्रबन्धक धीरुमल, स्टेशन डायरेक्टर नारायण लाल, रोटरी क्लब मिडटाउन के अध्यक्ष ललित गर्ग तथा सचिव सौरव राठी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।