नारी निकेतन का किया औचक निरीक्षण

जोधपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर की सचिव रैना शर्मा एवं अपर मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट संख्या 05, जोधपुर महानगर की महिला न्यायिक अधिकारी हेमलता भारती के गठित निरीक्षण दल द्वारा नारी निकेतन का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए नारी निकेतन में निवासरत आवासनियों से वार्ता की गई तथा उक्त गृह में निवासरत महिलाओं के स्वास्थ्य, खान-पान, अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं एवं कोविड-19 की पालना हेतु केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की पालना करने के साथ वर्तमान में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान संक्रमितों की संख्या में दिन-प्रतिदिन वृद्धि को देखते हुए कोविड-19 से बचाव हेतु वैक्सीनेशन करवाने के निर्देश प्रदान किए गए। उक्त निरीक्षण के दौरान नारी निकेतन की अधीक्षक रेखा शेखावत द्वारा एक आवासनी का पुनर्वास करवाया जाना बताया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button