डीआरएम ने मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव से मुलाकात की

जोधपुर। जोधपुर मंडल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। इस मुलाकात में जोधपुर मंड़ल की रेल संबंधी योजनाओं और मुद्दों पर बातचीत हुई। पाण्डेय ने राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव निरजंन आर्य से भी मुलाकात की। इस मुलाकात में जोधपुर में भगत की कोठी-फिदुसर रेललाइन की जमीन के निपटारे, बाड़मेर में नगर पालिका द्वारा ली गई रेलवे जमीन के बदले में रेलवे को जमीन आवंटन तथा उत्तर पश्चिम रेलवे के विभिन्न अन्य मुद्दों से जुड़े हुए विषयों पर चर्चा हुई।
उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि जोधपुर मंडल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय की राज्य सरकार के मुख्य सचिव निरंजऩ आर्य से सकारात्मक मुलाकात में दोनों द्वारा रेलवे और राज्य सरकार के संयुक्त मसलों पर शीघ्रता से कार्यवाही करने पर विचार विमर्श किया गया। जोधपुर में भगत की कोठी-फिदुसर रेल लाइन की जमीन के शीघ्र निपटारे के संबंध में मुख्य सचिव द्वारा सम्भागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। बाड़मेर में नगर पालिका द्वारा रेलवे की जमीन के बदले में रेलवे को जमीन उपलब्ध कराने के लिये भी राज्य सरकार द्वारा सहमति व्यक्त की गई है। मंडल रेल प्रबन्धक तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव खान व खनिज सुबोध अग्रवाल से मुलाकात में जैसलमेर के सोनू से लाइम स्टोन की लोडिग़ के संबंध में चर्चा की गई। सोनू से लाइम स्टोन की लोडिग़ बढाने के लिये उचित कदम उठाने और इस संबंध में संयुक्त प्रयास करने पर बातचीत हुई। इसके अतिरिक्त रेलपटरियों पर दुर्घटनाग्रस्त होकर मर जाने या घायल हो जाने वाले पशुओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्हें बचाने के संबंध में रेलवे प्रशासन तथा राज्य सरकार द्वारा उठाये जारहे कदमों व प्रयासों पर चर्चा की गई।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button