व्यापारी व कर्मचारियों के लगाई वैक्सीन
जोधपुर। केंद्र सरकार व सरकार के वैक्सीनेशन जनअभियान कार्यक्रम के तहत सोजती गेट व्यापारी संस्था, नगर निगम उत्तर एवं चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सोजती गेट स्थित रिया हाउस में 18 प्लस के व्यापारियों एवं उनके कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया।
सोजती गेट व्यापारी संस्था के अध्यक्ष शिव कुमार सोनी ने बताया कि कोरोना वैश्विक महामारी की संभावित तीसरी लहर से व्यापारियों को बचाने के लिए टीकाकरण कैंप लगाया गया। कोरोना के खिलाफ वैक्सीन ही सबसे मजबूत कवच है। आज के टीकाकरण कैंप में 213 जनों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण को सफल बनाने के लिए नगर निगम आयुक्त रोहिताश तोमर, सीएमएचओ डॉ बलवंत माडा, डॉ. कुशाल सांखला, डॉ महेंद्र सारस्वत, सीताराम चौहान, नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक चैन सिंह पवार, सोजती गेट व्यापार संस्था के उपाध्यक्ष मूलचंद भाटी, विष्णु कुमार अरोड़ा, सचिव विजय शर्मा, कल्याण सिंह राजपुरोहित, आनंद कच्छवाहा, मुकेश बाहेती कुलदीप लोढ़ा, किशन सोलंकी ने सहयोग प्रदान किया।