पंचायत समिति सिरोही के सदस्यों के लिए लाॅटरी सम्पन्न

सिरोही। जिला कलक्टर ने बताया कि जिला परिषद सिरोही के वार्डो (एकल सदस्य निर्वाचन क्षेत्र) के अंतिम प्रारूप में पूर्व में ग्राम पंचायत जावाल का संपूर्ण क्षेत्र वार्ड संख्या 02 में सम्मिलित था। ग्राम पंचायत जावाल का संपूर्ण क्षेत्र नगरपालिका जावाल के रूप में अधिसूचित होने से इस वार्ड में से ग्राम पंचायत जावाल का संपूर्ण क्षेत्र विलोपित किया गया। इस प्रकार पंचायत समिति सिरोही के 17 निर्वाचन क्षेत्रों एवं सीमाओं के परिसीमन को अंतिम रूप दिया जाकर प्रकाशन किया गया । पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2021 अन्तर्गत पंचायती अधिनियम 1994 के प्रावधानानुसार पंचायत समिति सिरोही के पंचायत समिति सदस्यों के पदों को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणियों के लिए आरक्षण तथा महिला आरक्षण लाॅटरी द्वारा पुनः निर्धारित करने हेतु जिला कलक्टर भगवती प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक आत्मा सभागार में सम्पन्न हुई। सम्पन्न लाटरी अनुसार वार्ड नम्बर 01 अनारक्षित, 02 अनुसूचित जाति महिला, 03 व 04 अनारक्षित महिला, 05 अनुसूचित जाति, 06 अनारक्षित महिला, 07 अन्य पिछडा वर्ग महिला, 08 अनारक्षित, 09 अनुसूचित जनजाति, 10 अनुसूचित जाति, 11 अनारक्षित, 12 अनारक्षित महिला, 13 अन्य पिछडा वर्ग, 14 अनुसूचित जाति महिला, 15 अनारक्षित, 16 अन्य पिछडा वर्ग व 17 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हुए। बैेठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी गितेश श्रीमालवीय, उपखंड अधिकारी हंसमुख कुमार, तहसीलदार निरज कुमारी, विकास अधिकारी रानू इंकिया, इण्डियन नेशनल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जीवाराम आर्य, भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष नारायण देवासी, इंण्डियन नेशनल कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट कुलदीप रावल, इंण्डियन नेशनल कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष हेमलता शर्मा, इंण्डियन नेशनल कांग्रेस के जिला संगठन महामंत्री जैसाराम इत्यादी उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button