अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों कोच व मैनेजरों का सम्मान

जोधपुर। विश्व ओलंपिक दिवस पर जिला ओलंपिक संघ द्वारा जोधपुर के अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों, कोच व मैनेजरों का सम्मान किया गया।
संघ के अध्यक्ष पूनम सिंह शेखावत ने बताया कि रेलवे इंस्टीट्यूट हॉल में जोधपुर के 25 अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों, कोच, मैनेजरों का सम्मान शहर विधायक मनीषा पंवार, राजस्थान ओलंपिक संघ के महासचिव अरुण सारस्वत, जोधपुर रेलवे कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन मनोज परिहार, समाजसेवी विनोद चौहान द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बास्केटबॉल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नारायण कल्ला, मांगीलाल व संजय शर्मा, एथलेटिक्स के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी स्नेहा जैन, चंद्रकला चौधरी, ओम प्रकाश डूडी, रामपाल जाट, पारस चौधरी व रज्जाक मोहम्मद, योगा में बाबूलाल दायमा, कुश्ती में दाऊलाल भाटी, जूडो में रेखाराम, हैंडबॉल में अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक शंभू सिंह तंवर, सेपक टकरा में तपस्वी करण सिंह, फुटबॉल में गीता चौधरी, पावर लिफ्टिंग में नरेश गोयल, राजाराम, मुक्केबाजी में सुनील बारासा, सॉफ्टबॉल में लक्ष्मण सिंह गहलोत, अणदाराम, शाकिर अली, दीपिका त्रिवेदी, नौकायन में सैयद मोइनुल हक, बैडमिंटन में राज सारस्वत, स्केटिंग में अखिलेश जैन, विशेष पुरस्कार के रुप में जोधपुर की उभरती हुई मुक्केबाज खिलाड़ी अर्शी खानम का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में जोधपुर ओलंपिक संघ के सचिव टी के सिंह ने सभी खिलाडिय़ों और अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन जोधपुर ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष विनोद आचार्य ने किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button