अन्तर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस खेल संकुल में बुधवार को मनाया
पाली। अन्तर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस खेल संकुल में बुधवार को मनाया गया। जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी मांगू सिंह दुदावत व राजेश पाटनेचा ने संयुक्त रुप से बताया कि स्थानीय खेल संकुल डिस्टिक क्लब के पास व अन्तर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के अतिथि जिला कलेक्टर अंश दीप, पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महिपाल सिंह निंबाड़ा एवं विशेष अतिथि के तौर पर जिला खेल प्रभारी विक्रम सिंह, एडवोकेट शैतान सिंह सोनीगरा की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मारवाड़ की परम्परा के अनुसार महिपाल सिंह निंबाड़ा ने सभी अतिथियों का गुलदस्ता व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक ने 2020 टोक्यो ओलंपिक गेम्स में भारतीय टीम को शुभकामनाएं संदेश के बेनर पर हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम शुरू किया गया। यह क्रम एक महीने तक जिले में चलाया जाएगा। फिर इस बेनर को ओलंपिक खेल आयोजन स्थल पर भेजा जायेगा। तत्पश्चात ओलंपिक खेल पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
जिला कलेक्टर अंश दीप ने नई खेल प्रतिभाओं को आगे लाने व खेल के बढ़ावा देने के साथ कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। इसलिए सोशियल डिस्टेंस की पालना कर मास्क जरूरी लगाये। पुलिस अधीक्षक कालुराम रावत ने खेल को अनुशासन के साथ खेल कर शरीर को स्वस्थ रखने, खेल को खेल की भावना से खेलने व अध्यक्ष महिपाल सिंह निम्बाडा ने ओलंपिक खेल पर विस्तार से जानकारी दी। सचिव राजेश पाटनेचा ने बताया कि इस अवसर पर जिले से आये खेल संघों के पदाधिकारियों वासुदेव शर्मा, राजुराम, बहादुर सिंह राठौड़, धर्मवीर सिंह शेखावत, सत्यनारायण सिंह पुनाडिया, पियुष दिनकर, अजय शर्मा, राजेश पाटनेचा, मांगुसिहं दुदावत, मोहन सिंह राजपुरोहित, किशन लाल मेवाडा, राजु राम, चन्द्रवीर सिंह, भमसा जवाली, चन्द्रप्रकाश बिस्वा, अरविंद डोसी, तेजकरण गोयल, रमेश परिहार, देवेन्द्र दमामी, निखिल, भावना माली, छवि आर्य, जितेन्द्र वैष्णव, नवीन वागोरीया, पंकज मुंदड़ा, अशोक चावरीया, भुपेंद्र सिंह खेड़ा, अंकित जैन, निवी जीरवला, वर्षा, गंगा को जिला ओलंपिक संघ द्वारा जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के कर कमलों से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में अन्तर्राष्ट्रीय धावक मिल्खा सिंह व राजस्थान ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अन्तर्राष्ट्रीय कब्बड्डी संघ के अध्यक्ष स्वर्गीय जर्नादन सिंह गेहलोत, जोधपुर ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एल एन झालानी के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का संचालन ओलंपिक संघ के सचिव राजेश पाटनेचा ने किया।
फोटो केप्शन 04 –