विधायक कोष एक करोड़ की लागत से सडक़ निर्माण का शिलान्यास
– वार्ड संख्या 44 सडक़ निर्माण कार्य हुआ शिलान्यास
– स्टेडियम रोड से मेड़ती गेट तक होगा सडक़ निर्माण कार्य
जोधपुर। माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीसी के माध्यम से सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 44 (उत्तर) विधायक कोष से एक करोड़ राशि की लागत से स्टेडियम रोड से मेड़ती गेट तक सडक़ निर्माण का शिलान्यास किया गया। वहीं पार्षद इरफान बेली वार्ड 44 (उत्तर) मुख्यमंत्री का बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार।
पार्षद इरफान बेली ने जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रेरणा से ही आज मेरे वार्ड 44 (उत्तर) में स्टेडियम रोड से मेड़ती गेट तक सडक़ निर्माण एवं इंटरलॉकिंग (हैरिटेज) पत्थर लगाने के कार्य का शुभारंभ पूर्व जेडीए चेयरमैन राजेन्द्रसिंह सोलंकी एवं महापौर कुन्ती परिहार के हाथों किया गया। इस अवसर शुभारंभ कार्यक्रम में उपमहापौर अब्दुल करीम, पूर्व पार्षद छोटू खा, पूर्व महापौर मजीद गौरी, पार्षद शेर मोहम्मद, पार्षद नदीम इकबाल, कारागृह सदस्य सलीम खान, कय्यूम लोदी, अल्लाह बेली, नौशाद, सलीम पंवार, सलीम, महमूद बेली, पठान साहब, मेहबूब आलम भाई (बबली), रफीक कुरैशी, अब्दुल वहाब, मकसूद भाई, रज्जाक जिन्दरान, राजू इश्तियाक अली, भाईजान, पारो आपा, नदीम लाल,राकेश भाटी, इमरान, राजू, अजीज, पप्सा सहित समस्त कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक मौजूद थे। इस अवसर पर राजेन्द्र सोलंकी ने कहा कि वार्ड विकास में किसी तरह की कमी नहीं आनी चाहिए तथा जनता से किए वादे पूरे करना हमारा दायित्व है। वहीं महापौर कुन्ती परिहार समारोह को सम्बोन्धित करते कहा युवा पार्षद इरफान बेली द्वारा वार्ड विकास में किसी तरह कमी नहीं रखी गई है। इस अवसर पर पार्षद इरफान बेली अतिथियों को माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। वहीं समारोह में पधारे सभी अतिथियों का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।