सुरक्षा नियमों के तहत जिम खोलने की दरकार : नौशाद अंसारी
– जिम संचालकों के बीच रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है
जोधपुर। सूर्यनगरी के जिम संचालकों द्वारा राज्य सरकार सुरक्षा नियमों के तहत जिम खोलने की पूरजोर मांग रखी गई है।
जोधपुर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नौशाद अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना संकट की वजह से कई चीजों पर अब भी पाबंदी जारी है। जिसमें जिम शामिल है। अंसारी ने बताया कि नियमित व्यायाम करने से लोगों की पॉवर इम्यूनिटी बढ़ती है। साथ ही इसमें जिम बड़ा योगदान रहता है।
सूर्यनगरी में जिम के बंद होने से जिम संचालकों व इससे जुड़े लोगों के आर्थिक हालत खस्ता हो गए है, साथ ही उनके समक्ष रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया। जोधपुर बॉडी बिल्डिंग के सचिव प्रसन्न तेजी ने बताया कि लॉकडाउन में सरकार और छूट देने जा रही है। कोरोना संक्रमण के शुरुआती दौर से ही बंद पड़े जिम को फिर खोल दिए जाए। ताकि रोजी-रोटी का संकट दूर हो जाए। उन्हें उम्मीद है कि जून माह में राज्य सरकार द्वारा जिम खोलने की अनुमति प्रदान की जाएगी।