25 दिन तक लगातार सेवा कार्य किया
जोधपुर। सेवा भारती समिति व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बागर नगर के स्वयंसेवकों द्वारा 25 दिन तक लगातार सेवा कार्य किया गया।
इसमें बागर नगर की आठों बस्तियों मे लगभग दस हजार लोगों को काढ़ा पिलाया व पानी की बोतल, सैनिटाइजर व मास्क वितरण किया। इसमें बागर नगर कार्यवाह झूमरलाल आचार्य, समरसता प्रमुख भगवान दास, सेवा प्रमुख ओम सारस्वत, बौद्धिक प्रमुख मननीयसिंह, अभिषेक, प्रचार प्रमुख दीपक, ओम राजपुरोहित, प्रेम, कमल राठी, विजयसिंह परिहार आदि सेवा देते रहे।