बरकतुल्ला खां स्टेडियम के विकास को लगेंगे पंख

जोधपुर। बरकतुल्ला खां स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैचों एवं आईपीएल के मैचों के आयोजन के लिए जीर्णोद्धार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलात द्वारा 20 करोड़ की बजट घोषणा की गई थी। मुख्यमंत्री की मंशानुरूप व सीएमओ के निर्देशानुसार बीसीसीआई के मापदण्ड़ों के अनुरूप स्टेडियम में दक्षिण, उत्तर एवं पश्चिम पवेलियनों का पुनरूद्धार एवं उन्नयन कार्य, मुख्य मैदान एवं प्रैक्टिस पिच, लॉन व आईपीएल मैचों हेतु आवश्यक स्तर की प्रकाश व्यवस्था का निर्माण कार्य सहित विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास शीघ्र ही किया जाना प्रस्तावित है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा समय-समय पर बैठकें आयोजित की गई एवं इससे संबंधित प्रत्येक पहलु पर परीक्षण करवाया जाकर व्यक्तिगत रूप से पहल करते हुए बरकतुल्ला खां स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाये जाने की सौगात जोधपुरवासियों को दी है। मुख्यमंत्री जानते है इस विश्वविख्यात स्टेडियम के उन्नयन एवं पुनरूद्धार से अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच आयोजित होने से जोधपुर में पश्चिमी राजस्थान का क्रिकेट जगत में एक बड़ा केन्द्र विकसित होगा, इससे न केवल रोजगार के संसाधनों में वृद्धि होगी बल्कि जोधपुर शहर पर्यटन की दृष्टि से पर्यटकों का आकर्षण का केन्द्र बनेगा साथ ही अंतरराष्ट्रीय किक्रेट जगत में भी जोधपुर शहर के नाम को जाना जाएगा। मुख्यमंत्री के व्यक्तिगत के व्यक्तिगत एवं विशेष प्रयासों से ही यह सभी कार्य नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने पर ही संभव हो पाया है।
आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत व पदाधिकारियों तथा जिला प्रशासन, जेडीए अधिकारियों द्वारा पूर्व में समय-समय पर बरकतुल्ला खां स्टेडियम का दौरा करते हुए मुख्यमंत्री के समक्ष आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत द्वारा पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण एवं विश्व के एकमात्र जोधपुर सेंड स्टोन से स्टेडियम के पुनरूद्धार एवं उन्नयन हेतु मांग रखी गयी थी। जिस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बीसीसीआई के मापदण्ड़ों के अनुरूप स्टेडियम के उन्नयन एवं पुनरूद्धार हेतु राज्य सरकार के बजट वर्ष 2021-22 में रूपए 20 करोड़ के बजट का प्रावधान रखा गया है।
बरकतुल्ला खां स्टेडियम को बीसीसीआई के मापदण्ड़ों के अनुरूप बनाने हेतु स्टेडियम के मैदान में अंतरराष्ट्रीय स्तर की तीन काली मिट्टी एवं दो लाल मिट्टी कुल पांच पिचों का निर्माण, मैदान के बाहर कुल पांच प्रैक्टिस पिच बनेंगी जिसमें तीन काली मिट्टी एवं दो लाल मिट्टी की पिचों का निर्माण, स्टेडियम के साउथ, नार्थ एवं वेस्ट ब्लॉक में नए पैवेलियन्स तथा वीआईपी बॉक्सेज़, अंतरराष्ट्रीय स्तर की साज-सज्जा एवं प्रसाधन सुविधाएं, नॉर्थ ब्लॉक में मिडिया रूम, कॉमेंट्री रूम, ब्रॉडकास्टिंग रूम, साउथ ब्लॉक में अम्पायर रूम, वीआईपी बॉक्स, ग्राउण्ड फ्लोर पर खिलाडियों के हॉल, एन्टिडोपिंग रूम, एन्टिकरपशन रूम, ग्राउण्ड फ्लोर पर ही डायनिंग एरिया, मेडिकल सेंटर एवं कैटरिंग व्यवस्था, प्रथम तल पर हैल्थ कल्ब, डायनिंग एरिया, जिम, विचार-विमर्श रूम, मैच रैफरी रूम, अम्पायर रूम, स्कोरर रूम इत्यादि, द्वितीय तल पर विशिष्ट अतिथियों के बैठने, थर्ड अम्पायर कक्ष तथा डायनिंग क्षेत्र की व्यवस्था, स्टेडियम के मैदान का पुनरूद्धार, दर्शकों की सुविधा हेतु लगभग 20 हजार आधुनिक कुर्सियां, पीने का पानी, प्रसाधन व अन्य सुविधाओं का प्रावधान, स्टेडियम के मैदान व पिचों का पुनरूद्धार के अन्तर्गत मैदान की खुदाई कर नई मिट्टी बिछाना, उत्तम किस्म की घास लगाते हुए सिंचाई हेतु पॉप-अप सिस्टम लगाया जाएगा। स्टेडियम के साउथ ब्लॉक में 20 हजार वर्गफीट नया निर्मित क्षेत्र होगा। स्टेडियम में स्थापित फ्लड लाईटों का रख-रखाव भी सुनिश्चित किया जाएगा ताकि डे-नाईट मैचों का भी संचालन हो सकें। सभी कार्यों की कार्यकारी एजेंसी जोधपुर विकास प्राधिकरण होगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button