धनाडिया को श्रद्धासुमन अर्पित किए

जोधपुर। घांची महासभा के पूर्व अध्यक्ष व समाजसेवी मोहनसिंह धनाडिया के निधन पर कई लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए है। इसमें राजनीतिक जगत से जुड़े लोगों के साथ उद्योग जगत की हस्तियों ने पुष्पांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गहलोत ने उनके पुत्र कमलेश धनाडिया से फोन पर वार्ता की और परिवार के समक्ष दुख प्रकट किया। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने भी फोन पर संवेदना व्यक्त की। राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, महापौर दक्षिण वनिता सेठ, लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम ओझा, राजसीको के पूर्व अध्यक्ष सुनील परिहार, मेघराज लोहिया, कांग्रेस नेता अय्यूब खान, गणपतसिंह चौहान, पूर्व विधायक पाली भीमराज भाटी, जेएनवीयू निर्वतमान अध्यक्ष रविन्द्रसिंह भाटी, रमेश बोराणा, पूर्व भाजपा जि़लाध्यक्ष नरेंद्र कच्छवाहा, जगतनारायण जोशी, राजेंद्र बोरणा, पूर्व महापौर संगीता सोलंकी अन्य नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। इसके साथ ही टैक्सटाइल एसोसिएशन, एमआइए, जेआइए, हैंडीक्राफ्ट एसोसिएशन, जेपीएनटी, उम्मेद क्लब, लॉयंस क्लब सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। गौरतलब है कि धनाडिया घांची महासभा के 10 से भी अधिक समय तक अध्यक्ष रहे और समाज में शिक्षा जागृति के लिए कई प्रयास किए। उनका 14 अप्रेल को निधन को गया था।

Show More

seva_admin

GULAM MOHAMMED, EDITOR, SEVA BHARATI (HINDI NEWS PAPER), JODHPUR (Raj.) 342001

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button