नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा- वादों को धरातल पर उतारा जाएगा
जोधपुर। उम्मेद क्लब के चुनाव में टीम हसंराज बाहेती की जीत पर समाज के विभिन्न घटकों की ओर से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।
इस मौके स्वागत से अभिभूत अध्यक्ष पद पर विजयी हसंराज बाहेती ने चुनाव में मिले मत व समर्थन पर आभार जताते हुए उपस्थित गणमान्यों को आश्वस्त किया कि चुनाव में किए गए वादों को शीघ्र धरातल पर उतारा जाएगा। इसके लिए क्लब के सभी सदस्यों का सहयोग लिया जाएगा और सबकी सहमति से क्लब का विकास किया जाएगा। क्लब के सचिव सीआर भंसाली ने गुड गवर्नेंस का वादा किया। इस मौके सिंधी समाज के कन्हैयालाल टेवानी व प्रभु टेवानी के अलावा ब्राह्मण समाज के अनेक संगठनों सहित समाज के विभिन्न घटकों की ओर से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। सभी विजयी उम्मीदवारों को फूल मालाओं से लाद दिया। समारोह में प्रथम उपाध्यक्ष जयंत मुरझानी, द्वितीय उपाध्यक्ष अर्पित मोदी, कोषाध्यक्ष भवानी शंकर भूत के अलावा कार्यकारिणी सदस्य आनंद मेवाडा, अनिलेश मेहता, अरविन्द कच्छवाहा, डॉ. बलवीर सिंह शेखावत, दीपक भाटी, दीपक सिंह गहलोत, नवीन सोनी, राहुल भंडारी, रवि जैन व शांतिलाल परिहार सहित अनेक गणमान्य मौजूद थे।