125 किलो सब्जी व सवा मण चूरमा देकर गौसेवा की
जोधपुर। राजस्थान ब्राह्मण सेवा परिषद गौ व समाज प्रकोष्ठ के श्यामसुंदर व्यास, अनुसुईया व्यास व गिरधारीलाल सोनी के आह्वान पर सभी सदस्यों ने मासिक गौसेवा के तहत शारदा गौशाला उपकेश्वर महादेव मंदिर चादपोल चौका में गौसेवा की।
प्रकोष्ठ अध्यक्ष एडवोकेट संजीव व्यास ने बताया कि बद्रीनारायण हर्ष, पण्डित विजय दत्त पुरोहित व सुनील ओझा के नेतृत्व में 125 किलो पत्ता गोभी, लौकी, टमाटर, काकड़ी, गाजर व सवा मण गुड़, रोटी व चन्ने की दाल का चूरमा गौमाता को खिला कर गौसेवा की। प्रदेश अध्यक्ष गुरु गोविंद कल्ला, घनश्याम सारस्वत, जीयाराम विश्नोई, सुनीता व्यास, राघव व्यास, दीक्षा व्यास, श्रीकांत व्यास, दीनदयाल पुरोहित, सुशील व्यास, ओम जोशी, राजेश राज जोशी, श्याम मूर्ति बिस्सा, संजय थानवी, मैना व्यास, आनंद व्यास, जयगोपाल पुरोहित, मयूरी ओझा, पीयूष सोनी, राजूल जैन, राजू छंगाणी आदि द्वारा सेवा कार्यक्रम में सहयोग किया।