मास्क व शिक्षण सामग्री का वितरण
जोधपुर। समर्पण मारवाड़ सेवा संस्थान द्वारा कुडी भगतासनी स्थित सिद्धार्थ बाल निकेतन (मानसिक विमंदित गृह) में बच्चों को फेस मास्क, ड्रॉइंग बुक, कलर, बिस्किट आदि वितरित किए गए।
संस्थाध्यक्ष कपिल अरोड़ा ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते हुए मास्क वितरण कार्यक्रम के दौरान बासनी पुलिस थानााधिकारी पाना चौधरी के आतिथ्य में मास्क, बिस्कुट, ड्रॉइंग बुक व कलर बच्चों को वितरित किए गए। संस्थान द्वारा बासनी पुलिस थानाधिकारी पाना चौधरी का माल्यार्पण कर व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सिद्धार्थ बाल निकेतन समिति के मनोहरलाल, सुशील चौधरी, दिनेश आदि उपस्थित रहे। अरोडा ने बताया कि संस्थान द्वारा मास्क वितरण का कार्य शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निरन्तर जारी रहेगा।