गौरेया हाऊस तथा जल चुग्गा पात्र लगाने का कार्य प्रगति पर
सिरोही। (जयन्तिलाल दाणा)। विश्व पर्यावरण संरक्षण मिशन तथा एनपीपी सेवा ट्रस्ट द्वारा गौरैया हाउस एवं जल चुग्गा पात्र वितरण का कार्य जोरों पर है। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोही के व्यवस्था प्रभारी गोपालसिंह राव तथा गाइडर इंदिरा खत्री के मार्गदर्शन में भारत का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत बालिका विद्यालय की सैकड़ों बालिकाओं को अपने घर में गौरैया हाउस तथा जल चुग्गा पात्र लगाने हेतु वितरित किए। मिशन के सदस्यों द्वारा जिले में हजारों परिंदे, जल पात्रों को लगाने का अभियान जारी है। बालिका विद्यालय के वितरण समारोह में प्रधानाचार्य श्रीमती हीरा खत्री, गाइडर श्रीमती इंदिरा खत्री, पर्यावरण प्रेमी गोपाल सिंह राव, अनीता चव्हाण, देवीलाल, प्रतिभा आर्य, कल्पना चैहान, शेफालीसिंह गहलोत, कीर्ति कुमार सोलंकी, दिनेश कुमार सुथार उपस्थित रहे। विश्व पर्यावरण संरक्षण मिशन के प्रदेश कार्यक्रम प्रमुख गोपालसिंह राव ने हर व्यक्ति को एक पौधा, एक गौरेया हाऊस, चुग्गा व जलपात्र अपने घर पर लगाने की अपील की।