जेडीए कार्यकारी समिति की बैठक में 48 प्रकरणों पर चर्चा

जोधपुर। जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त कमर चौधरी की अध्यक्षता में कार्यकारी समिति की बैठक हुई।
बैठक में सर्वप्रथम गत बैठक के निर्णयों की पुष्टि की गई। तत्पश्चात बैठक में विभिन्न संस्थाओं, ग्राम पंचायतों, शिक्षण संस्थानों इत्यादि को भूमि आवंटन से संबंधित प्रकरणों, अन्तरराष्ट्रीय ऑडिटोरियम एवं कल्चर सेंटर की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति के प्रस्ताव के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में उक्त प्रकरणों सहित कुल 48 प्रकरणों पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्णय लिए गए।
बैठक में प्राधिकरण सचिव हरभान मीणा, निदेशक अभियांत्रिकी जेडीए एलआर विश्नोई, निदेशक वित्त जेडीए ओपी सिरवी, निदेशक आयोजना जेडीए राजेश वर्मा, निदेशक विधि जेडीए जगदीश कुमार, उपायुक्तगण जेडीए राजेन्द्र सिंह चांदावत, नीरज मिश्र, अनिल पूनिया, कंचन राठौड़, जिला कलेक्टर प्रतिनिधि तहसीलदार जोधपुर रमेश कुमार, पर्यटन अधिकारी पर्यटन विभाग चिमाराम प्रजापत, एसआरएम रिको जोधपुर संजय झा, पुलिस विभाग से भंवरलाल चौधरी, मैनेजर आरएसआरटीसी रामपाल, अधीक्षण अभियन्ता पीडब्ल्यूडी डीएस चौहान, अधिशाषी अभियन्ता जेडीवीवीएनएल एनआर मीणा, अधिशाषी अभियन्ता नगर निगम दक्षिण सुधीर माथुर, जेडसीई डिस्कॉम जोधपुर एआर जांगिड़ सहित प्राधिकरण व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button